Wednesday, September 12, 2018

महिलाओं के लिए बनाया स्पेशल बीच, एंट्री पर पुरुषों को देना पड़ता है जुर्माना

बेरुत. लेबनान ने अपने देश की महिलाओं के लिए जियेह शहर में ऐसा बीच तैयार किया है, जहां सिर्फ महिलाओं को ही जाने की इजाजत है। इस बीच पर महिलाओं को न तो हिजाब पहनने की जरूरत है और न ही किसी भी तरह के धार्मिक रिवाज निभाने की।  इस बीच पर महिलाओं के लिए सनबाथ, बिकिनी पहनने जैसी सहूलियतें भी हैं। वहीं, बीच के पास एक रिजॉर्ट भी बनाया गया है। अगर गलती से भी कोई पुरुष इस बीच पर एंट्री करता है तो उन्हें 18 डॉलर (करीब 1300 रुपए) का जुर्माना देना पड़ता है।    स्थानीय क्लब ने बनाया बीच: बेका वैली द्वीप में रहने वाली रबाब अहमद (35) बताती हैं कि इस बीच पर आने के बाद मैं खुद को आजाद महसूस करती हूं। उन्होंने बताया कि लेबनान के नियमों के मुताबिक, मुस्लिम महिलाओं को अपने पति के अलावा किसी भी पुरुष के सामने कम कपड़ों में नहीं घूमने की इजाजत नहीं है। ऐसे में महिलाएं किसी भी समुद्री बीच पर नहीं जा पातीं। अगर वे परिवार के साथ पिकनिक आदि पर जाती हैं तो उन्हें तेज धूप में भी हिजाब, पूरी बाजू की शर्ट और पायजामा पहनने पड़ते हैं। ऐसे में स्थानीय क्लब ने महिलाओं के लिए बीच तैयार...

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2p1gtqP
via IFTTT

No comments:

Post a Comment