Saturday, August 25, 2018

लंदन: राहुल के कार्यक्रम में घुसे खालिस्तान समर्थक, कांग्रेस अध्यक्ष के 1984 के सिख दंगों पर दिए बयान से नाराज थे

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के ब्रिटेन दौरे के आखिरी कार्यक्रम में खालिस्तान समर्थकों ने हंगामा करने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस ने राहुल के पहुंचने से पहले ही इन लोगों को हटा दिया। इस दौरान खालिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए। ऐसा बताया जा रहा है कि ये लोग राहुल के 1984 के सिख दंगों पर दिए बयान से नाराज थे। राहुल ने ब्रिटिश संसद में हुए एक कार्यक्रम में कहा था कि 1984 में निश्चित तौर पर हिंसा हुई थी, त्रासदी हुई थी। वह दर्दभरा अनुभव था। लेकिन अगर आप कहेंगे कि कांग्रेस उसमें शामिल थी, तो मैं इससे सहमत नहीं हूं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2BLspWU
via IFTTT

No comments:

Post a Comment