Friday, August 24, 2018

राहुल गांधी ने लंदन में कहा- 2019 का आम चुनाव भाजपा-आरएसएस और पूरे विपक्ष के बीच होगा

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जर्मनी की यात्रा के बाद दो दिन से ब्रिटेन में हैं। वे वहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आरएसएस और सरकार की नीतियों पर हमला बोल रहे हैं। शुक्रवार देर रात उन्होंने एक कार्यक्रम में 2019 के चुनाव को बीजेपी-आरएसएस बनाम पूरे विपक्ष की लड़ाई बताया। उन्होंने कहा कि 2019 का चुनाव बेहद सीधा है। एक तरफ भाजपा-आरएसएस है और दूसरी तरफ विपक्ष की सभी पार्टियां हैं। इसका कारण ये है कि, पहली बार भारतीय संस्थानों पर हमला किया गया है। कांग्रेस की प्राथमिकता भाजपा को हराना है और संस्थानों पर हो रहे अतिक्रमण को रोकना है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2o8E3Bi

No comments:

Post a Comment