Tuesday, September 4, 2018

अमेरिका के साथ पहली 2+2 बैठक कल, नए मुद्दों के अलावा ईरान-रूस पर भी अपना पक्ष रखेगा भारत

पहली 2+2 वार्ता के तहत भारत-अमेरिका के बीच आतंकवाद, रक्षा सहयोग और व्यापार जैसे मु्द्दों पर बातचीत पहले से तय है। वहीं, पाकिस्तान की नई सरकार पर दोनों देशों की राय, एच-1बी वीजा की प्रक्रिया में बदलाव जैसे मुद्दे भी अहम साबित होंगे। दोनों देशों के बीच होने वाली पहली 2+2 बैठक काफी अहम मानी जा रही है। वहीं, ईरान से तेल आयात करने और रूस से मिसाइल डील फाइनल करने के मामलों में अपना पक्ष रखने के लिए भारत तैयारी कर चुका है। भारत देश की सुरक्षा और ईंधन संकट जैसे मुद्दों पर अमेरिका को समझाने की कोशिश कर सकता है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2MO5kb8
via IFTTT

No comments:

Post a Comment