Monday, September 10, 2018

किम जोंग उन ने ट्रम्प को चिट्ठी लिखी, दोबारा बातचीत करने की जताई इच्छा

वॉशिंगटन.   उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को चिट्ठी लिखी है। इसमें उन्होंने ट्रम्प से दूसरी बार मुलाकात करने की इच्छा जाहिर की। व्हाइट हाउस की प्रवक्ता सारा सैंडर्स ने जानकारी देते हुए कहा कि ट्रम्प एडमिनिस्ट्रेशन भी किम से बातचीत की संभावनाएं तलाश रहा है। इससे पहले दोनों नेताओं की 12 जून को सिंगापुर में मुलाकात हुई थी। पहली बातचीत की आलोचना भी हुई क्योंकि ये साफ नहीं हुआ था कि किम कब तक अपने परमाणु हथियार खत्म कर देगा।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2oYdD5U
via IFTTT

No comments:

Post a Comment