Thursday, September 6, 2018

चीन की सबसे बड़ी इंटरनेट कंपनी में चेहरे और आवाज के जरिए हो जाते हैं कई काम, आसान चेकिंग के साथ भर जाते हैं खाने के बिल

चीन की सबसे बड़ी इंटरनेट कंपनी बायडू को वहां मोबाइल फोन इस्तेमाल करने वाला हर व्यक्ति जानता है। गूगल के देश से जाने के बाद से ही अपनी उन्नत तकनीक की बदौलत बायडू ने चीन के करीब 70 फीसदी मार्केट पर एकतरफा कब्जा कर लिया। बायडू के काम करने का तरीका भी काफी हद तक गूगल जैसा ही है। हालांकि, जानकार मानते हैं कि बायडू तकनीकी लिहाज से गूगल से भी ज्यादा सुलभ और बेहतर है। इसका सबूत है बायडू का बीजिंग स्थित हेडक्वार्टर, जहां कर्मचारियों का लगभग हर काम फेस रिकगनीशन (चेहरा पहचानने वाली) तकनीक से हो जाता है। फिर चाहे वो गेट से किसी की एंट्री हो, कॉफी का ऑर्डर हो या खाने का बिल पेमेंट।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2M4mSdQ

No comments:

Post a Comment