Saturday, September 8, 2018

भारत में बिम्सटेक देशों के पहले सैन्य अभ्यास में नेपाल नहीं भेजेगा अपनी सेना

भारत में सोमवार से शुरू हो रहे बिम्सटेक देशों के पहले सैन्य अभ्यास में नेपाल हिस्सा नहीं लेगा। नेपाली मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैन्य अभ्यास को लेकर सत्तारुढ़ दल के नेताओं में असंतोष था। इसीलिए केपी ओली सरकार ने इसे रद्द करने का फैसला लिया। यह ड्रिल पुणे में एक हफ्ते तक चलेगी। दूसरी ओर, चीन अपने चार बंदरगाह और तीन लैंड पोर्ट को इस्तेमाल करने की अनुमति नेपाल को दे चुका है। इससे भारत पर नेपाल की निर्भरता कम होगी और जो भारत के लिए निराशाजनक है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2Ntjwpf

No comments:

Post a Comment