Friday, August 10, 2018

यमन: स्कूल बस से टकराई सऊदी की मिसाइल, 12 बच्चों समेत 50 लोगों की मौत; 77 घायल

यमन में गुरुवार को हुए सऊदी गठबंधन सेना के हवाई हमले की चपेट में एक स्कूल बस आ गई। इससे 29 बच्चों समेत करीब 50 लोगों की मौत हो गई। 77 लोग घायल भी हुए, जिनमें 30 बच्चे शामिल हैं। हूती नियंत्रित स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि ये बच्चे सादाह में घूमने निकले थे। हमले के वक्त बस बाजार में पानी और नाश्ता लेने के लिए रुकी हुई थी। इंटरनेशनल रेड क्रॉस कमेटी (आईआरसीसी) की प्रवक्ता मिरेला होदेब ने 15 साल से कम उम्र के 29 बच्चों के शव मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में काफी भीड़ हो गई है। उन्हें सुबह से ही मृत और घायल बच्चे मिल रहे हैं। ये दुखद है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2MefNLO
via IFTTT

No comments:

Post a Comment