Friday, August 17, 2018

पाकिस्तान संसद आज चुनेगी 18वां प्रधानमंत्री, कप्तान बनने के लिए इमरान को चाहिए 21 और साथी

पाकिस्तान संसद शुक्रवार दोपहर 3:30 बजे अपना 18वां प्रधानमंत्री चुनेगी। 25 जुलाई को हुए आम चुनाव में इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने 116 सीटें जीती थीं, लेकिन 6 सीटें उसे खाली छोड़नी पड़ीं। हालांकि चुनाव आयोग ने पार्टी को अल्पसंख्यक की 9 और महिला कोटे की 33 रिजर्व सीटें दी हैं। अब पीटीआई के पास कुल 152 सीटें हैं, लेकिन बहुमत के लिए उन्हें 163 सांसदों की जरूरत है। वहीं, पीटीआई के प्रवक्ता फवाद चौधरी का दावा है कि पार्टी के पास 180 सांसदों का समर्थन है। इमरान के प्रधानमंत्री बनने में कोई रुकावट नहीं आएगी।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2BkST0Y

No comments:

Post a Comment