
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के मुखिया इमरान खान 18 अगस्त को प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। चुनाव में उनकी पार्टी ने सबसे ज्यादा 116 सीटों पर जीत हासिल की है। पार्टी के सांसद फैसल जावेद ने शुक्रवार को ही ट्विटर पर तारीख का एेलान किया। साथ ही ये भी बताया कि इमरान के शपथ ग्रहण में कपिल देव, नवजोत सिंह सिद्धू और सुनील गावस्कर को बुलाया गया है। इससे पहले भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया ने इमरान से मुलाकात की। उन्होंने इमरान को टीम इंडिया के हस्ताक्षरों वाला एक बैट गिफ्ट किया। दोनों के बीच भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों को लेकर काफी देर तक बातचीत हुई।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2vW2IN8
via
IFTTT
No comments:
Post a Comment