Monday, August 6, 2018

ओमानः 5 साल पहले जिस रेगिस्तान में रहते थे सिर्फ 3 हजार लोग, वहां बना हाईटेक शहर; बसने के लिए तैयार हैं 1 लाख लोग

ओमान की राजधानी मस्कट से सिर्फ 480 किलोमीटर की दूरी पर स्थित दुक्म कुछ साल पहले तक अपने दूर तक फैले रेगिस्तान के लिए जाना जाता था। एक दौर में यहां रहने वाले लोगों की संख्या सिर्फ 3 हजार हुआ करती थी। लेकिन महज 5 सालों में देश की सरकार ने अपने इन्फ्रास्ट्रक्चर प्लान की बदौलत रेगिस्तान के बीचों बीच शहर खड़ा कर दिया। इस शहर में आज बेहतरीन पांच सितारा होटलों से लेकर, बंदरगाह और सुपरमार्केट भी मौजूद हैं। शहर की लोकप्रियता किस तेजी से बढ़ रही है, इसका अंदाजा सिर्फ इसी बात से लगाया जा सकता है कि ओमान के करीब 1 लाख 10 हजार लोग आने वाले 2 सालों में कभी रेगिस्तान रही इस जगह पर बसने के लिए आ सकते हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2vHIwhH
via IFTTT

No comments:

Post a Comment