
अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित सांता एना शहर में एक प्लेन क्रैश में 5 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों का कहना है कि रविवार को एक दो इंजन वाला छोटा विमान शहर के साउथ कोस्ट प्लाजा शॉपिंग सेंटर के बाहर पार्किंग में गिर गया। अमेरिकी विमानन प्रशासन ने बताया कि प्लेन सैन फ्रांसिस्को की एक कंपनी के नाम पर रजिस्टर्ड है। ये पूर्वी तट से कोनकोर्ड शहर की तरफ जा रहा था, जहां बीच में तकनीकी खराबी आने की वजह से पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग का ऐलान किया था। हालांकि, प्लेन शॉपिंग सेंटर के बाहर ही गिर पड़ा।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2AQ7hho
via
IFTTT
No comments:
Post a Comment