Monday, August 20, 2018

अमेरिकाः एक लाइब्रेरियन ने मोबाइल गेम खरीदने के लिए सरकार के 62 लाख रुपए चुराए, पैसे लौटाने पर मिली 30 दिन की सजा

अमेरिका में एक रिटायर्ड लाइब्रेरियन ने मोबाइल गेम खरीदने के लिए सरकार के 89 हजार डॉलर (करीब 62 लाख रुपए) चुरा लिए। अदालत ने उसे पैसे लौटाने की एवज में 30 दिन जेल की सजा सुनाई है। साथ ही युवक को 100 घंटे सामुदायिक केंद्र में सेवा करने का भी आदेश दिया। पुलिस के मुताबिक, 38 साल के एडम विंगर ने नगर प्रशासन के क्रेडिट कार्ड के जरिए अमेजन, आईट्यून्स और गूगल के गिफ्ट कार्ड खरीदे और उनसे डिजिटल करेंसी खरीदी। इसके जरिए विंगर ने ‘गेम ऑफ वॉर’ नाम का गेम खरीदा।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2MpY7xF

No comments:

Post a Comment