Sunday, August 12, 2018

इंडोनेशिया में लापता विमान का मलबा मिला, 8 की मौत; हादसे में सिर्फ 12 साल का बच्चा बचा

इंडोनेशिया के पहाड़ी इलाके में रविवार को एक विमान का मलबा मिला। ये विमान शनिवार को लापता हो गया था। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। बचने वालों में सिर्फ 12 साल का बच्चा है। बताया जा रहा है कि विमान का उड़ान भरने के 40 मिनट बाद ही एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीएस) से टूट गया। पापुआ के मिलिट्री प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल दाक्स सियानतुरी ने बताया कि विमान में सवार 8 लोगों की मौत हो गई और एक बच्चा जीवित मिला है। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हुई है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2w0blWQ
via IFTTT

No comments:

Post a Comment