Wednesday, August 8, 2018

पहली बार रूस के सैन्य संस्थानों में प्रशिक्षण लेंगी पाकिस्तान की फौजें, दोनों देशों ने समझौते पर किए दस्तखत

पाकिस्तान की फौजें पहली बार रूस के सैन्य संस्थानों में प्रशिक्षण लेंगी। दोनों देशों ने रक्षा क्षेत्र की मजबूती के लिए दोनों देशों ने एक समझौते पर दस्तखत किए हैं। हालांकि इस समझौते के पीछे पाकिस्तान के अमेरिका से बिगड़ते रिश्तों को वजह बताया गया है। पाक के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, मंगलवार को रूस-पाकिस्तान ज्वाइंट मिलिट्री कंसलटिव कमेटी (जेएमसीसी) की बैठक हुई। इसमें पाक ने रूसी फेडरेशन के प्रशिक्षण संस्थानों के साथ एक समझौता किया।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2ANybqp
via IFTTT

No comments:

Post a Comment