Thursday, August 9, 2018

अमेरिका: पुलिस ने सिख पर हमला करने के लिए दो लोगों को गिरफ्तार किया, पुलिस चीफ का बेटा निकला एक आरोपी

अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक हफ्ते के अंदर सिखों से मारपीट के दो अलग-अलग मामले सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई है। सोमवार को हमले का शिकार हुए साहिब सिंह नट (71) के मामले में पुलिस ने बुधवार को सीसीटीवी फुटेज की मदद से दो युवकों का गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में एक युवक कैलिफोर्निया सिटी पुलिस चीफ का बेटा है। दोनों युवकों पर एक वृद्ध आदमी को मारने और लूट के प्रयास के आरोप तय किए गए हैं। पुलिस अभी इसकी जांच कर रही है कि यह हमला वाकई नस्लीय हिंसा थी या नहीं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2AWNEEI

No comments:

Post a Comment