Friday, August 17, 2018

नीदरलैंड में जल्द शुरू होगा दुनिया का पहला समुद्र में तैरता डेयरी फार्म, रोबोट निकालेंगे गायों से दूध

नीदरलैंड के रोटरडम में इस साल दुनिया का पहला तैरता डेयरी फार्म शुरू हो जाएगा। इसका मकसद शहर में दूध की सप्लाई को पूरा करना है। डच प्रॉपर्टी कंपनी बेलाडोन इस फार्म को बना रही है। इस फार्म में अच्छी नस्ल की 40 गाएं रखी जाएंगी, जिनका दूध रोबोटों की मदद से निकाला जाएगा। फार्म को दूर गांव में नहीं बल्कि शहर के पास बनाया जा गया है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि शहरी क्षेत्र के पास खेत या फार्म के होने को भले ही समझदारी भरा फैसला न कहा जाए, लेकिन इससे उपभोक्ताओं तक चीजें पहुंचना आसान हो जाता है। इससे पर्यावरण को भी फायदा होता है क्योंकि इससे परिवहन प्रदूषण कम होता है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2MW3SPZ

No comments:

Post a Comment