
आतंकियों ने गुरुवार को एक इंटरनेशनल फूड कंपनी में काम करने वाले तीन विदेशी नागरिकों की अगवा कर हत्या कर दी। इनमें एक भारतीय भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक, तीनों दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी फूड और कैटरिंग सर्विस कंपनी सोडेक्सो में काम करते थे। आतंकियों ने गुरुवार सुबह एक भारतीय, एक मलेशियाई और एक मकदूनिया के नागरिक को अगवा कर लिया था। बाद में इनकी बॉडी काबुल प्रांत के मुसाही जिले में मिली। इनके पहचान पत्र के आधार पर इनकी पहचान कर कंपनी को जानकारी दे दी गई है। वहीं, कंपनी ने अभी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2ODupmk
via
IFTTT
No comments:
Post a Comment