Tuesday, August 21, 2018

सिद्धू शांति के दूत, उपमहाद्वीप में चल रही अमन की कोशिशों को नुकसान पहुंचा रहे उन्हें निशाना बनाने वाले: इमरान खान

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने शपथग्रहण समारोह में आने के लिए मंगलवार को नवजोत सिंह सिद्धू का शुक्रिया अदा किया। अपने ट्वीट में इमरान ने कहा कि जो भी मेरे शपथग्रहण में आने के लिए सिद्धू की बुराई कर रहे हैं, वे उपमहाद्वीप में शांति को बड़ा नुकसान पहुंचा रहे हैं। बिना शांति के हमारे लोग आगे नहीं बढ़ सकते। एक और ट्वीट में इमरान ने कहा कि दोनों देशों को आगे बढ़ने के लिए अपने विवाद निपटाने होंगे जिनमें कश्मीर मुद्दा भी शामिल है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2Le3Gdg
via IFTTT

No comments:

Post a Comment