
हेट क्राइम के मामले में अमेरिकी नौसेना के पूर्व सैनिक एडम पुरिन्टन (53) को मंगलवार को लगातार तीन बार उम्रकैद की सजा सुनाई गई। उसे 60 साल तक जेल में रहना होगा। अमेरिका में हत्या का जुर्म साबित होने पर 20 साल की उम्रकैद दी जाती है। एडम ने 22 फरवरी 2017 में उप-नगरीय इलाके कंसास सिटी के ऑटिन्स बार में भारतीय इंजीनियर श्रीनिवास कुचीभोतला की हत्या कर दी थी। इस घटना में भारतीय मूल के उनके दोस्त आलोक मदसानी और कंसास निवासी इयान ग्रिलॉट घायल हो गए थे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2M1iotn
via
IFTTT
No comments:
Post a Comment