
पाकिस्तान के दो मुख्य पार्टियों पीएमएल-एन और पीपीपी ने संसद में मिल कर इमरान के खिलाफ अपना एक प्रधानमंत्री उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है। दोनों पार्टियों ने गुरुवार को इसका ऐलान किया। इसमें कहा गया है कि वे कुछ अन्य छोटी पार्टियों के साथ गठबंधन कर आम चुनावों में 116 सीटें पाने वाली पीटीआई को चुनौती देंगे। पिछली मुलाकात में दोनों पार्टियों के नेताओं ने कहा था कि वे संसद में एक मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएंगे। हालांकि, इमरान की 21 सीटों की जरूरतों को देखते हुए दोनों पार्टियां अब छोटी पार्टियों और निर्दलियों को अपनी तरफ खींचने में जुट गई हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2LLfs3P
via
IFTTT
No comments:
Post a Comment