Saturday, August 11, 2018

खालिस्तान समर्थन रैली पर ब्रिटिश सिख एसोसिएशन की चुनौती: भरोसा है तो पंजाब में इस मुद्दे पर चुनाव जीतकर दिखाएं

ब्रिटेन के ट्रैफलगर स्क्वेर में रविवार को खालिस्तान समर्थक गुट सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) ने रैली की योजना बनाई है। इस रैली के जरिए एसएफजे 2020 में भारत से अलग खालिस्तान के लिए जनमत संग्रह की मांग पर जोर देगा। इसी बीच ब्रिटिश सिख एसोसिएशन (बीएसए) के अध्यक्ष डॉक्टर रामी रंगेर ने रैली को चंद गैर-निर्वाचित सिखों की साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि अगर अलग खालिस्तान की मांग करने वालों के तर्क में जरा भी दम है, तो उन्हें पंजाब जा कर इस एजेंडे पर चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह की गैरलोकतांत्रिक हरकत की वजह से सिखों और उनके गुरुओं को शर्मसार करना और विदेशी धरती पर जनमत संग्रह की मांग करना कहीं भी लोगों को जोड़ने वाला काम नहीं है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2Mhodlx
via IFTTT

No comments:

Post a Comment