Monday, August 20, 2018

इंडोनेशिया: अल्लाह के प्रति भरोसा जताने के लिए बच्चों को पहनाई गई आईएस आतंकियों की ड्रेस, नकली बंदूक भी थमाईं

इंडोनेशिया के प्रोबोलिंग शहर के एक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह पर लड़कियों को आईएस आतंकियों जैसी ड्रेस पहनाकर परेड कराई गई। इतना ही नहीं उनके हाथ में गत्ते की बनी नकली बंदूकें भी थमा दी गईं। सोशल मीडिया पर इस आयोजन की फोटो सामने आने के बाद अब दुनियाभर में स्कूल की आलोचना हो रही है। स्कूल के हेड हरतातिक ने विवाद पर सफाई देते हुए कहा कि वे इस आयोजन के जरिए पैगंबर साहब का संघर्ष दिखाना चाहते थे, ताकि अल्लाह के प्रति भरोसा और समर्पण बढ़ाया जा सके। हालांकि, आयोजनकर्ताओं ने इस मामले में सार्वजनिक तौर पर माफी मांग ली।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2vZUsfN
via IFTTT

No comments:

Post a Comment