Tuesday, August 21, 2018

अफगानिस्तान: राष्ट्रपति गनी के भाषण के दौरान प्रेसिडेंट हाउस पर रॉकेट दागे गए, दो दिन में दूसरी आतंकी घटना

अफगानिस्तान की राजधानी में मंगलवार को तालिबान ने राष्ट्रपति भवन पर दो रॉकेट दागे। उस वक्त राष्ट्रपति अशरफ गनी ईद के एक दिन पहले देश के नाम संदेश दे रहे थे। पुलिस के मुताबिक, पहला रॉकेट राष्ट्रपति भवन के पास से दागा गया जबकि दूसरा नाटो (उत्तर अटलांटिक संधि संगठन) कंपाउंड और अमेरिकी दूतावास के पास से दागा गया। हालांकि इस घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। रॉकेट का धमाका लाइव भाषण के दौरान टीवी पर भी सुनाई दिया।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2N3C8ZC
via IFTTT

No comments:

Post a Comment