
अगले साल गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को भारत आने का न्योता दिया गया है। व्हाईट हाउस ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की। हालांकि, अभी तक इस यात्रा को लेकर कोई फैसला नहीं हुआ है। व्हाईट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने भारत के प्रधानमंत्री की तरफ से न्योता दिए जाने के सवाल का जवाब देते हुए कहा, “मैं जानती हूं कि राष्ट्रपति को भारत यात्रा के लिए निमंत्रण मिला है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि इस पर अभी तक कोई अंतिम फैसला लिया गया है।”
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2KkEOzR
via
IFTTT
No comments:
Post a Comment