Tuesday, August 14, 2018

ब्रिटेन: संसद भवन के बाहर सुरक्षा बैरियर से टकराई कार, कई जख्मी, पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में लिया

ब्रिटेन में मंगलवार को एक अनियंत्रित कार संसद भवन के बाहर लगे सुरक्षा बैरियर से भिड़ गई। घटना में कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने कार ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया है कि कार की टक्कर से किसी को भी जानलेवा चोट नहीं आई है। हालांकि, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है कि ये आतंक से जुड़ी घटना थी या नहीं। लंदन पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, “कार के पुरुष ड्राइवर को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया गया। कई लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस अफसर अभी वहां मौजूद हैं। आगे की जानकारी जल्द उपलब्ध कराई जाएगी।”

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2OACqaU

No comments:

Post a Comment