Wednesday, June 27, 2018

चीन ने एयरपोर्ट पर 41 हजार करोड़ रु. की लागत से स्टील की छत बनाई, 31 फुटबॉल ग्राउंड जितना है आकार

चीन ने पहली बार एक एयरपोर्ट टर्मिनल पर स्टेनलेस स्टील की छत बनाई है। ये एयरपोर्ट शेनडॉन्ग प्रांत के किंगदाओ शहर में स्थित है। छत बनाने की लागत 6 बिलियन डॉलर (41 हजार करोड़ रु.) आई है। छत का क्षेत्रफल 2 लाख 20 हजार वर्गमीटर है जो फुटबॉल के 31 मैदान के बराबर है। किंगदाओ एक तटीय शहर है। लिहाजा 0.5 मिमी मोटी चादर से बनी ये छत तेज हवा, बारिश और समुद्र किनारे होने वाले क्षरण को रोकने में सक्षम है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2Mszb4d
via IFTTT

No comments:

Post a Comment