Saturday, June 30, 2018

स्विस बैंकों में जमा पैसे के मामले में भारत 73वें नंबर पर, पाकिस्तान से एक पायदान नीचे

स्विस नेशनल बैंक (एसएनबी) की तरफ से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, वहां के बैंकों में भारतीयों द्वारा जमा रकम के मामले में भारत 73वें स्थान पर है। एसएनबी के मुताबिक, साल 2017 के आखिर तक भारतीयों के करीब सात हजार करोड़ रुपए वहां जमा थे। इसमें 50 फीसदी का इजाफा हुआ है और ये रकम अब 7 हजार करोड़ हो गई है। जबकि, 2016 के दौरान जमा राशि में 44% की गिरावट के साथ भारत 88वें स्थान आ गया था। वहीं, 2017 के दौरान 21 फीसदी की गिरावट के साथ पाकिस्तान स्विस बैंक में रकम जमा करने के मामले में 72वें स्थान पर है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2lJsXkZ
via IFTTT

No comments:

Post a Comment