Saturday, June 30, 2018

अमेरिकी कॉमेडियन ने सीनेटर बनकर विमान में ट्रम्प से की बात, कॉल रिकॉर्डिंग अपने प्रोग्राम में भी सुनाई

क्या दुनिया के सबसे ताकतवर नेता डोनाल्ड ट्रम्प को कोई मजाक में फोन कर सकता है? वह भी तब जब वह एयर फोर्स वन विमान में बैठे हों। लेकिन अमेरिका के कॉमेडियन जॉन मेलेंडेज ऐसा दावा कर रहे हैं। जॉन का कहना है कि उन्होंने बुधवार की रात न्यू जर्सी का सीनेटर रॉबर्ट मेनेंडेज के नाम से ट्रम्प को उस वक्त फोन किया जब वे अपने विमान में थे। जॉन ने सबूत के तौर पर ट्रम्प के साथ हुई अपनी बातचीत की रिकॉर्डिंग अपने कार्यक्रम 'द शटरिंग जॉन पॉडकास्ट' में प्रसारित भी की, जिसमें दूसरी तरफ से ट्रम्प जैसी ही आवाज सुनाई दे रही थी।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2tFND1F
via IFTTT

No comments:

Post a Comment