Wednesday, June 20, 2018

जब लाइव बुलेटिन के दौरान रो पड़ी एंकर, देखा नहीं गया बच्चों का दर्द

अमेरिकी न्यूज एंकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रशेल मैडो नाम की एंकर टीवी पर न्यूज पढ़ते समय भावुक हो जाती है और उनका गला भर जाता है। वो इतनी भावुक हो जाती है कि वो न्यूज तक नहीं बोल पाती। दरअसल ट्रम्प एडमिनिस्ट्रेशन ने अमेरिका में अवैध एमिग्रेंट्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पॉलिसी लागू की है, जिसके तहत ऐसे लोगों को गिरफ्तार तो कर, बच्चों से अलग रखा जा रहा है। ऐसी ही एक खबर को पढ़कर एंकर रो पड़ी, हालांकि बाद में रशेल ने माफी मांगते हुए कहा कि उसका काम बेहतर तरीके से न्यूज प्रजेंट करना है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2MH7eGE
via IFTTT

No comments:

Post a Comment