Monday, June 25, 2018

जिम्बाब्वे में स्पीच देकर वापस जा रहे थे राष्ट्रपति तभी मंच के पास हुआ तेज ब्लास्ट, कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंजर

जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति एमर्सन मननगाग्वा बम ब्लास्ट में बाल-बाल बच गए। ब्लास्ट उस वक्त हुआ जब शनिवार को एमर्सन बुलावायो शहर के स्टेडियम में चुनावी रैली में स्पीच देने के बाद वापस VIP टेंट में जा रहे थे इसी दौरान मंच के पास तेज ब्लास्ट हुआ। एमर्सन इस ब्लास्ट में बच गए लेकिन देश के उप-राष्ट्रपति केमो मोहाडी और सत्ताधारी पार्टी जानू-पीएफ के मेंबर, वर्कर्स के साथ ही कई लोग जख्मी हो गए। ब्लास्ट से पूरा स्टेडियम दहल गया। इस हमले को राष्ट्रपति की हत्या की कोशिश करार दिया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि धमाके में एमर्सन हताहत नहीं हुए हैं और उन्हें घटनास्थल से सुरक्षित निकाल कर ले जाया गया। जिम्बाब्वे में अगले महीने चुनाव होना है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2lv89h7
via IFTTT

No comments:

Post a Comment