Monday, June 25, 2018

पाकिस्तान में टिकट कटने पर आपस में भिड़ी महिलाएं, डंडों से एक दूसरे को पटक-पटक कर पीटा

मुल्क कोई भी हो, कौम कोई भी हो, चुनाव के वक्त तस्वीर कमोवेश हर जगह एक जैसी ही होती है। इसी की बानगी पाकिस्तान के मुल्तान में देखने को मिली जहां इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) की महिला कार्यकर्ता टिकट के लिए एक-दूसरे से भिड़ गईं। ये महिलाएं पार्टी नेता मोहम्मद शाह कुरैशी के घर के बाहर जुटीं थीं, इसी दौरान एक गुट को टिकट कटने की खबर लग गई, जिसके बाद महिलाएं आपस में भिड़ गईं, पार्टी के झंडे का डंडा ही हथियार बन गए, झूमाझटकी के बाद हाथापाई और डंडों से एक-दूसरे पर भड़ास निकाली, मारपीट में दो कार्यकर्ता बेहोश भी हो गईं। आपको बता दें कि पाकिस्तान में 25 जुलाई को वोट डाले जाएंगे ।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2lzZzha
via IFTTT

No comments:

Post a Comment