Tuesday, June 26, 2018

अमेरिका में मुस्लिम बहुल देशों के नागरिकों की यात्रा पर रोक जारी रहेगी, ट्रम्प के फैसले का सुप्रीम कोर्ट ने समर्थन किया

अमेरिका में मुस्लिम बहुल देशों के नागरिकों की यात्रा पर रोक जारी रहेगी। सर्वोच्च अदालत ने मंगलवार को उस याचिका को रद्द कर दिया है, जिसमें मुसलमानों के खिलाफ भेदभाव के आरोप लगाए गए थे। 5 जजों के पैनल में 4 जजों ने राष्ट्रपति के फैसले का समर्थन किया है। ट्रम्प ने राष्ट्रपति बनते ही जनवरी 2017 में 7 देशों के नागरिकों की अमेरिका यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया था। हालांकि मार्च 2017 में इराक से यह प्रतिबंध हटा दिया गया था। ईरान, लीबिया, सोमालिया, सूडान, सीरिया और यमन पर यह रोक जारी रही थी।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2tEUh7z

No comments:

Post a Comment