Wednesday, June 20, 2018

पत्नी को 16 साल से घर में बना रखा बंधक, मेटल की कुर्सी और डम्बल तक से पीटा

इंग्लैंड में एक शख्स द्वारा पत्नी को टॉर्चर करने का खौफनाक मामला सामने आया है। यहां एशियाई मूल के एक शख्स ने पिछले 16 साल से अपनी पत्नी को घर में ही बंधक बना रखा था। इतना ही नहीं, वो आएदिन पत्नी को बुरी तरह पीटता था। एक बार तो उसने मेटल की कुर्सी और एक्सरसाइज करने वाले डम्बल तक से उस पर वार किया। इतने सबके के बाद महिला को इलाज के लिए डॉक्टर तक के पास जाने की परमिशन नहीं थी। इस मामले की सुनवाई कर रही बर्मिंघम क्राउन कोर्ट ने मंगलवार को पति को दोषी ठहराया और उसे 3 साल 9 महीने जेल की सजा सुनाई है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2MI8IAn
via IFTTT

No comments:

Post a Comment