Tuesday, July 31, 2018

अमेरिका: 2016 आम चुनाव की तर्ज पर मध्यावधि चुनाव में दखल देने के लिए बनाए गए 32 अकाउंट्स और पेज फेसबुक ने हटाए

फेसबुक ने नवंबर में होने वाले अमेरिकी मध्यावधि चुनाव के मद्देनजर अपने प्लेटफॉर्म से 32 संदिग्ध अकाउंट्स और पेज को हटा लिया है। फेसबुक का कहना है कि इन अकाउंट्स और पेजों के जरिए मध्यावधि चुनावों पर असर डाले जाने का अंदेशा था। इन के संचालन के पीछे कौन था इसकी जांच भी कंपनी ने शुरू कर दी है, हालांकि, शुरुआती जांच में सामने आया है कि 2016 के मुकाबले इस बार फर्जी अकाउंट्स बनाने वालों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए काफी मजबूत इंतजाम किए हैं। फेसबुक के मुताबिक, चुनाव में दखल देने की कोशिशों को रोकना बिल्कुल किसी हथियारों की दौड़ रोकने जैसा है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2Kf9UJa
via IFTTT

No comments:

Post a Comment