Thursday, July 26, 2018

​चुनावी जीत के बाद इमरान ने कहा- भारत दोस्ती का एक कदम बढ़ाएगा तो हम दो कदम बढ़ाएंगे

पाकिस्तान के आम चुनाव जीतने के बाद पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के प्रमुख इमरान खान ने शुक्रवार को देश को संबोधित किया। उन्होंने गरीबी हटाने, प्रधानमंत्री आवास समेत बड़े सरकारी परिसरों को जनता की भलाई के लिए दूसरे संस्थानों में तब्दील करने और किसानों के लिए काम करने का वादा किया। इमरान ने गरीबी दूर करने के लिए चीन से सबक लेने, अफगानिस्तान से दूरियां मिटाने और अमेरिका के साथ रिश्ते सुधारने की बात कही। उन्होंने भारत का जिक्र भी किया लेकिन कश्मीर में लोगों के मानवाधिकार हनन का दावा किया। उन्होंने कहा कि भारत से बातचीत आगे बढ़ाना चाहता हूं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2uRDIH3
via IFTTT

No comments:

Post a Comment