Tuesday, July 24, 2018

पहले हम जिन देशों से आयात करते थे, आज उन्हीं को निर्यात कर रहे, मेक इन इंडिया भारत की पहचान बन गया: मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार देर रात युगांडा में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। यहां उन्होंने सरकार के ‘मेक इन इंडिया’ प्रोजेक्ट की तारीफ करते हुए कहा, “भारत पहले जिन देशों से कार और स्मार्टफोन जैसे सामान आयात करता था, आज उन्हीं देशों को सामान निर्यात कर रहा है। मेक इन इंडिया आज भारत की पहचान बन गया है।” मोदी ने कहा कि भारत तेजी से एक वैश्विक उत्पादन और स्टार्टअप हब के रूप में उभर रहा है। भारत आज खुद ही अपनी स्टील का इस्तेमाल रेल ट्रैक्स, मेट्रो ट्रेन कोच और सैटेलाइट बनाने में कर रहा है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2uLcxxk
via IFTTT

No comments:

Post a Comment