Sunday, July 29, 2018

ट्रम्प की धमकी- अगर बॉर्डर पर दीवार और अप्रवासियों के लिए कानून में बदलाव की मांग नहीं मानी तो कर देंगे शटडाउन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने धमकी दी है कि अगर विपक्षी डेमोक्रेट पार्टी ने सीमा पर दीवार बनाने और अप्रवासियों से जुड़े कानून को बदलने की उनकी मांगों को नहीं माना तो वे सरकार का शटडाउन कर देंगे। ट्रम्प ने सोमवार को ट्वीट कर कहा, “अगर डेमोक्रेट ने कांग्रेस में हमें सीमा सुरक्षा जिसमें दीवार भी शामिल है, के लिए वोट नहीं दिया तो हम शटडाउन के लिए मजबूर हो जाएंगे। हमें लॉटरी सिस्टम, अप्रवासियों को पकड़ने और छोड़ने की प्रक्रिया से आजाद होना होगा और उनके लिए मेरिट सिस्टम बनाना होगा। हम चाहते हैं कि महान लोग हमारे देश में आएं।”

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2LyEZgn
via IFTTT

No comments:

Post a Comment