Wednesday, July 25, 2018

68 साल की महिला तलाक की लड़ाई हारीं, 40 साल से पति से खुश नहीं थीं; कोर्ट ने कहा- इस पर संसद में बहस हो

ब्रिटेन में 68 साल की एक महिला टिनी ओवंस सुप्रीम कोर्ट में तलाक की लड़ाई हार गईं। 1978 में टिनी की शादी, ह्यू ओवंस (80) से हुई थी। टिनी की कोर्ट में दलील थी कि 40 साल से वे अपनी शादी से खुश नहीं हैं, लिहाजा उन्हें तलाक दिया जाए। हालांकि ह्यू ने तलाक लेने से मना कर दिया था। कोर्ट ने टिनी की अपील को खारिज करते हुए कहा कि उन्हें 2020 तक शादी को बनाए रखना होगा। ये भी कहा कि इस मुद्दे पर तो संसद में बहस होनी चाहिए।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2mHGo5q

No comments:

Post a Comment