Monday, July 30, 2018

जकार्ता में एशियन खेलों से पहले एक गंदी नदी को जाली से ढांका गया ताकि एथलीट गंदगी न देख सकें

यहां के स्थानीय प्रशासन ने एक गंदी नदी को जाली से ढंक दिया है। अगस्त में जकार्ता में एशियाई खेल होने हैं। सरकार नहीं चाहती कि विदेशों से यहां आने वाले खिलाड़ी शहर की गंदगी को देखें। इसी सेनतायोंग नदी के पास ही खेल गांव भी बनाया गया है। नदी में इतना प्रदूषण है कि लोग काली नदी कहते हैं। एक अफसर सुप्रियोनो का कहना है कि हम एथलीट्स को शहर की सुंदरता दिखाना चाहते हैं। हम नहीं चाहते कि काली नदी का प्रदूषण उन्हें सीधे ही दिख जाए।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2n1IAVT
via IFTTT

No comments:

Post a Comment