Thursday, July 26, 2018

इमरान की तीसरी पत्नी और गुरू ने दी मुल्क को जीत की बधाई; जानिए उनकी तीनों पत्नियों के बारे में

इस्लामाबाद. पाकिस्तान में बुधवार को हुए आम चुनाव के आधिकारिक नतीजे अब तक घोषित नहीं किए गए हैं। हालांकि, रुझानों के मुताबिक, पूर्व क्रिकेटर इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ यानी PTI सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। इसके मायने ये हुए कि इमरान बहुमत जुटाकर प्रधानमंत्री बनेंगे। इमरान की जीत पर उनकी तीसरी पत्नी बुशरा मानेक ने मुल्क को जीत की बधाई दी है। बता दें कि इमरान तीन शादियां कर चुके हैं। पहली पत्नी का नाम है जेमिमा गोल्डस्मिथ, दूसरी का रेहम खान और तीसरी जिनको इमरान अपना आध्यात्मिक गुरू भी बताते हैं, का नाम बुशरा मानेक है। हम यहां आपको इमरान की तीनों पत्नियों के बारे में जानकारी दे रहे हैं।  बुशरा ने क्या कहा? - पाकिस्तान के ‘दुनिया न्यूज’ चैनल के मुताबिक, PTI की जीत पर बुशरा मानेक ने मीडिया से कहा- आज, अल्लाह ने आपको एक ऐसा नेता दिया है जो आपकी हिफाजत कर सकता है। आपका नेता आपकी रखवाली करेगा। बता दें कि बुशरा पूरी तरह हिजाब में रहती हैं और वो सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूर रहती हैं। हालांकि, गुरुवार को जब इमरान एक गुप्त कार्यक्रम के तहत...

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2Aatoig
via IFTTT

No comments:

Post a Comment