Friday, July 27, 2018

मंत्रियों की लिस्ट तैयार करने में जुटे इमरान खान; ये हो सकता है उनका संभावित मंत्रिमंडल

पाकिस्तान की सबसे बड़ी चिंता लगभग खत्म हो चुकी अर्थव्यवस्था है। डॉलर के मुकाबले पाकिस्तानी रुपया 127 के स्तर तक गिर चुका है। ऐसे में योग्य वित्त मंत्री का चुनाव इमरान के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। चुनाव प्रचार के दौरान इमरान ने संकेत दिए थे कि असास उमर को देश की आर्थिक सेहत दुरुस्त करने की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी परवेज खटक को दी जा सकती है। फवाद चौधरी को रक्षा और शिरीन मजारी को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की अहम जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं। पाकिस्तान रेलवे बदहाल है। माना जा रहा है कि अवामी मुस्लिम लीग के बड़बोले नेता शेख राशिद यह जिम्मा संभालेंगे। हालांकि, बहुमत के लिए इमरान को सहयोगियों की जरूरत होगी और ऐसे में जो पार्टियां या निर्दलीय समर्थन देंगे उन्हें भी मंत्री बनाना पड़ेगा।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2mPsZsn

No comments:

Post a Comment