Sunday, July 29, 2018

अमेरिका: कैपिटल बिल्डिंग में ट्रम्प की तस्वीर लगाने के लिए नहीं जुटा फंडा, शरारती तत्वों ने पुतिन की फोटो लगाई

डोनाल्ड ट्रम्प को अमेरिका का राष्ट्रपति बने 18 महीनों से ज्यादा का समय बीत चुका है। इसके बावजूद कोलाराडो स्टेट की कैपिटल बिल्डिंग में उनकी कोई तस्वीर नहीं लगी है। दरअसल, यहां प्रेसिडेंशियल वॉल पर अमेरिका के सभी राष्ट्रपतियों की तस्वीरें टांगी गई हैं, लेकिन चंदे की दिक्कत की वजह से दीवार पर ट्रम्प की तस्वीर के लिए कुछ जगह खाली छोड़ दी गई। हाल ही में कुछ शरारती तत्वों ने इसका फायदा उठाते हुए ट्रम्प की तस्वीर की जगह रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की फोटो दीवार पर लगा दी। डेमोक्रेट सांसद स्टीव फेनबर्ग ने इस वाकये से जुड़ी एक तस्वीर अपने ट्विटर पर पोस्ट की, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने इसका मजाक बनाना शुरू कर दिया।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2NUw6dR
via IFTTT

No comments:

Post a Comment