
जैसे जैसे इंसान की उम्र बढ़ती है उसकी शारीरिक क्षमताएं भी सीमित हो जाती हैं। कई बार वृद्धावस्था या किसी बीमारी की वजह से लोगों को चलने-फिरने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। हालांकि, लोगों को अब समस्या से निजात दिलाने के लिए ब्रिटेन की एक रोबोटिक कंपनी ने खास किस्म का सूट बनाया है। इस सूट की खासियत ये है कि इसमें कई छोटी-छोटी मशीनें लगाई गई हैं, जिन्हें इलेक्ट्रिक मसल्स कहा गया है। ये मशीने सूट पहनने वाले के शरीर से जुड़ जाती हैं और किसी असली मांसपेशी की तरह काम करती हैं। ये पहनने वाले शख्स के शरीर में स्थित ज्वाइंट्स पर झटका देती रहेंगी, जिससे नसें लगातार काम करती रहेंगी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2uMm5bo
No comments:
Post a Comment