
इस्लामाबाद. पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, उनकी बेटी मरियम और दामाद कैप्टन सफदर को कोर्ट ने अवेनफील्ड भ्रष्टाचार मामले में शुक्रवार को सजा सुनाई। अदालत ने नवाज को 10 साल जेल और 8 मिलियन पाउंड यानी करीब 72 करोड़ रुपए जुर्माने की सजा सुनाई। मरियम को 7 साल जेल, 18 करोड़ जुर्माने की सजा सुनाई गई। वहीं, सफदर को 1 साल जेल की सजा सुनाई गई है। नवाज पर नेशनल अकाउंटबिलिटी ब्यूरो (एनएबी) ने आरोप लगाया था कि उनके लंदन के अवेनफील्ड स्थित 4 फ्लैट भ्रष्टाचार के पैसों से खरीदे गए हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2zfzU72
via
IFTTT
No comments:
Post a Comment