Monday, July 2, 2018

बीमारी के चलते ब्रिटेन की महारानी ने पब्लिक इवेंट से दूरी बनाई, महल में की गई 10 दिन की शोकसभा की रिहर्सल

ब्रिटिश महारानी एलिजाबेथ ने पिछले हफ्ते सेंट पॉल कैथेड्रल में होने वाली सेवा में हिस्सा नहीं लिया। इसके पीछे उनकी खराब तबीयत का हवाला दिया गया। हालांकि, इसी दौरान सरकार के कुछ मंत्रियों ने महारानी के निधन के बाद रखी जाने वाली शोकसभा के गुप्त अभ्यास में हिस्सा लिया। ब्रिटिश मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ‘कैसल डव’ नाम के इस रिहर्सल में कई कैबिनेट मंत्री और अधिकारी मौजूद थे। ब्रिटेन के इतिहास में ये पहली बार है जब नेताओं ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ इस बारे में चर्चा की हो। द संडे टाइम्स अखबार ने सूत्रों के हवाले बताया कि रिहर्सल अभूतपूर्व पैमाने पर हुई।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2IKKUso
via IFTTT

No comments:

Post a Comment