Tuesday, July 24, 2018

10 साल के बच्चे ने ब्रिटेन के शो में बलम पिचकारी गाया, जज ने कहा मुझे हारमोनियम मिलेगा, बच्चे ने कहा- भारत से ले आइए

ब्रिटेन का लोकप्रिय गायन शो ‘वॉइस किड्स’ के ब्रिटेन एडिशन में 10 साल के एक भारतीय बच्चे ने हारमोनियम पर हिंदी गाना गाकर जजों को चौंका दिया। बच्चे का नाम कृष्णा है। उसने शो के दौरान एक अंग्रेजी गाने के साथ बाॅलीवुड फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ का गाना ‘बलम पिचकारी’ गाया था। गाना खत्म होने के बाद शो के तीनों जज उसके पास आ गए और तारीफ करते हुए हारमोनियम और कृष्णा की ड्रेस के बारे में पूछा। शो के जज गायक ‘विल आई एम’ ने मजाक में में कृष्णा से हारमोनियम उन्हें देने के लिए कहा। जवाब में कृष्णा ने कहा- “इसके लिए आप भारत जाइए और वहां से एक ले आइए।”

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2NHSCqi
via IFTTT

No comments:

Post a Comment