Wednesday, July 4, 2018

थाईलैंड में तूफान से गुफा में पानी बढ़ने का खतरा, 11 दिन से फंसे फुटबॉलर अब गहरे पानी में सांस लेना सीख रहे

थाईलैंड की थैम लुआंग गुफा में 11 दिन से फंसे जूनियर फुटबॉल टीम के 12 खिलाड़ियों और उनके कोच तक राहत सामग्री पहुंचा दी गई है। इन्हें सोमवार शाम ब्रिटिश गोताखोरों ने खोजा था। अब इलाके में शुक्रवार तक तूफान आने की आशंका है। इससे पहले से पानी में डूबी गुफा में जलस्तर और बढ़ जाने का खतरा है। थाईलैंड की सेना का कहना है कि गुफा से बाहर आने के लिए इन बच्चों को गहरे पानी में सांस लेने के तरीके सिखाए जा रहे हैं, क्योंकि पूरी टीम को तैराकी नहीं आती है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2tTTUXH
via IFTTT

No comments:

Post a Comment