Monday, July 2, 2018

ट्रम्प की आव्रजन नीतियों का विरोध करने वाले ओब्राडोर मैक्सिको के नए राष्ट्रपति चुने गए, अमेरिका में रहने वाले 1.2 करोड़ मैक्सिकन ने भी लिया वोटिंग में हिस्सा

मैक्सिको राष्ट्रपति चुनाव में लेफ्ट पार्टी के उम्मीदवार आंद्रेस मैनुएल ओब्रादोर ने जीत हासिल की है। देश में आमलो के नाम से जाने जाने वाले लोपेज लेफ्ट पार्टी के पहले नेता हैं जिन्हें मैक्सिको का राष्ट्रपति बनने का मौका मिलेगा। मैक्सिको में रविवार को मतदान हुआ था। रविवार शाम से ही चुनाव अधिकारियों ने वोटों की गिनती शुरू कर दी थी। देर रात जारी किए गए रुझानों में लोपेज को 53 से 53.8% वोट मिले। मैक्सिको में लंबे समय से इतने बड़े अंतर से कोई नेता नहीं जीता। 64 साल के लोपेज को ट्रम्प की आव्रजन नीतियों के धुर विरोधी हैं। वे अमेरिका में बाहरी लोगों के बसने पक्षधर माने जाते हैं। हालांकि, ट्रम्प मैक्सिको के अप्रवासियों को रोकने के लिए दीवार तक बनाने की बात कह चुके हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2Ngv10o
via IFTTT

No comments:

Post a Comment