Tuesday, July 24, 2018

'रिंग ऑफ फायर' में स्थित फिलीपींस बना रहा बैकअप सिटी, प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षित रहेगी; 12 लाख लोग रह सकेंगे

फिलीपींस में एक ऐसा नया शहर बनाया जा रहा है, जो प्राकृतिक आपदाओं से पूरी तरह सुरक्षित रहेगा। इस नए शहर को न्यू क्लार्क सिटी नाम दिया गया है जो राजधानी मनीला से 100 किमी की दूरी पर स्थिति है। क्लार्क सिटी को बैकअप सिटी भी कहा जा रहा है, ताकि मनीला के भूकंप में तबाह होने के बाद भी यहां सरकारी ऑफिस बाकायदा काम करते रहें। क्लार्क सिटी करीब साढ़े नौ हजार हेक्टेयर में बनाई जा रही है। इसमें 12 लाख लोग रह सकेंगे। 26 लाख से ज्यादा आबादी वाला फिलीपींस प्रशांत महासागर में रिंग ऑफ फायर में स्थित है। रिंग ऑफ फायर में आने वाले देशों में भूकंप और ज्वालामुखी का खतरा होता है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2LKrEh0
via IFTTT

No comments:

Post a Comment